जमीन विवाद में हिंसक भिड़ंत, पत्थरबाजी-लूटपाट के बाद दुकान में आग… इलाके में तनाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

वैशाली (बिहार) : जिले के गरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आरोप है कि उपद्रवियों ने मौके पर एक फर्नीचर की दुकान में तोड़फोड़ की और करीब 1 लाख रुपये नकद व लगभग 3 लाख रुपये के सामान की लूटपाट कर ली। इसके बाद दुकान में आग लगा दी गई। घटना के दौरान कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और महिलाओं व बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज हाजीपुर के सदर अस्पताल में जारी है।

About The Author

See also  सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडरों को आरक्षण, भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव

Thanks for your Feedback!

You may have missed