वाराणसी में असलहा तस्करों ने सिपाही को मारी दो गोलियां, हॉफ एनकाउंटर में एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

वाराणसी: नरिया-सुंदरपुर मार्ग स्थित आशुतोष नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब नौ बजे असलहा तस्करों ने लंका थाने के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगीं। एक गोली कोहनी के पास लगी, जबकि दूसरी पेट को छूते हुए पार निकल गई। गोली के कुछ टुकड़े पेट में फंस गए हैं। घायल सिपाही को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के करीब चार घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आशुतोष नगर में कुछ तस्कर असलहों की सप्लाई करने वाले हैं। इसके बाद लंका थाने की क्राइम टीम के चार पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचे। टीम में 38 वर्षीय सिपाही अमित शुक्ला भी शामिल थे। अमित और उनके एक साथी ने दो तस्करों को पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान एक आरोपी ने अमित पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर की नाकेबंदी और चेकिंग के निर्देश दिए। रात करीब 10:15 बजे लौटूबीर के पास पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में दो गोलियां लगीं और वह गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गड़वा घाट (रमना) निवासी 21 वर्षीय राज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने दूसरे आरोपी का नाम दशाश्वमेध निवासी अंजनी बताया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि घायल सिपाही की हालत स्थिर है।

See also  43 लाख की साइबर ठगी के तार बिरसानगर से जुड़े, पांच युवक-युवतियां गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से बिहार और मध्य प्रदेश से असलहे मंगाकर उनकी सप्लाई किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

About The Author

You may have missed