चलती ट्रेन में आग का खतरा, पहियों से उठा धुआं… यात्रियों में मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गया (बिहार) : पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बंधुआ स्टेशन के पास ट्रेन के एक कोच के पहिए से अचानक धुआं और आग जैसी स्थिति दिखने लगी। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। धुआं उठते देख यात्रियों में दहशत फैल गई और ट्रेन रुकते ही कई लोग कोच से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी (ब्रेक बाइंडिंग) के कारण पहिए और ब्रेक के बीच घर्षण बढ़ गया, जिससे धुआं और चिंगारी निकलने लगी। स्थिति को देखते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों और स्टाफ ने अग्निशामक यंत्र से हालात पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के कारण ट्रेन करीब 30 मिनट तक रुकी रही और आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ। तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

See also  पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Thanks for your Feedback!

You may have missed