मानगो में जल संकट पर आंदोलन की चेतावनी, जेएनएसी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर बनेगी रणनीति

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित विधायक आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं की दो चरणों में बैठक आयोजित की गई। सुबह और शाम को हुई बैठकों में मानगो सहित जेएनएसी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मानगो के जिन क्षेत्रों में लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है, वहां शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होने पर जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल संकट से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं और संबंधित विभागों को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।

बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अंतर्गत आने वाली विभिन्न समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद एक शिष्टमंडल संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग करेगा। यदि प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं होता है, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि साफ-सफाई और विकास कार्यों से जुड़ी कई योजनाओं की निविदा काफी पहले जारी हो चुकी है, लेकिन धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में मुकुल मिश्रा, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मनोज सिंह, राकेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पवन सिंह, टुनटुन सिंह, आकाश शाह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और क्षेत्र की समस्याओं पर अपने विचार रखे।

See also  पूजा का दीपक बना आफत, देखते ही देखते कमरे में लगी आग, TV समेत सामान राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed