भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए हिन्दू युवा सेना ने किया शर्बत, गुड़ और चना वितरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हिन्दू युवा सेना की ओर से सोनारी राम मंदिर चौक पर शर्बत, गुड़ और चना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित हजारों लोगों को शर्बत, गुड़ और चना वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस पहल को लोगों ने सराहा और सेवा कार्य में सहयोग भी किया।

हिन्दू युवा सेना के संस्थापक किशोर ओझा ने कहा कि संगठन समय-समय पर जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है और आगे भी समाजहित में ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर संगठन के राजन बाग, विक्की लहेरी, राजा राव, जतिन गोप, राजेश बारी, गणेश, रामाना, महावीर कर्मकार, गजेन्द्र, पारस, बुतरु, ओम प्रकाश बंटी, कमल वर्मा, लोकनाथ साहू, शंकर मुंडा, संतोष लोहार, कपूर दास, मंतोष पौदार, शंभू गोराई, बुद्धेश्वर मुंडा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

About The Author

See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Thanks for your Feedback!

You may have missed