जमशेदपुर में पीएनजी नेटवर्क का होगा विस्तार, 26 नवंबर तक वेंडर कर सकेंगे आवेदन

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार के लिए गेल इंडिया लिमिटेड ने नई पहल की है। कंपनी ने पीएनजी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सक्षम स्थानीय वेंडरों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया है। इसके तहत शहर में लास्ट माइल कनेक्टिविटी और पीई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। गेल के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि स्थानीय वेंडरों को जोड़ने से पाइपलाइन विस्तार में तेजी आएगी और स्थानीय उद्यमियों के लिए व्यवसाय के नए अवसर भी बनेंगे। यह पहल आयातित एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने और स्वच्छ ईंधन पीएनजी को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिश्रा के अनुसार, पीएनजी ड्राइव 3.0 के तहत जिन इलाकों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, वहां उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर के बजाय पीएनजी अपनाने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। गेल के अलावा इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम भी इस प्रक्रिया में शामिल हैं। सरकारी निर्देशों के अनुसार, पीएनजी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद इसे नहीं अपनाने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी आपूर्ति बंद की जा सकती है। वेंडर 17 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक गेल की आधिकारिक वेबसाइट के ईओआई सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए बिष्टुपुर स्थित जीवन प्रकाश बिल्डिंग के गेल कार्यालय या मोबाइल नंबर 9471181149 पर संपर्क किया जा सकता है।

सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, टेल्को और एग्रिको जैसे क्षेत्रों में पीएनजी लाइन पहले से चालू है। यहां कनेक्शन लेने वाले किरायेदारों को मकान मालिक की एनओसी के बजाय शपथ पत्र देने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल गेल शहर के करीब 11 हजार घरों, 80 होटलों और दो बड़े उद्योगों को गैस की आपूर्ति कर रहा है। उपभोक्ता पंजीकरण के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-123-121111 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों के कैंटीन, मेस, गेस्ट हाउस, क्लब और अन्य इकाइयों में भी पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी। इससे एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण पर निर्भरता कम होगी। जमशेदपुर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जुड़े वाणिज्यिक ग्राहकों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है।

About The Author

You may have missed