पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

0
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। सोमवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुई। हालांकि, शपथ ग्रहण के बाद भी मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाएंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और तीन स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में तापस रॉय, मनोज उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, दीपक बर्मन, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती और दुधकुमार मंडल शामिल हैं। वहीं मालती रावा राय, राजेश महतो और डॉ. इंद्रनील खान को स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। पहली बार विधायक बने शरदवत मुखर्जी और कलिता मांझी जैसे नेताओं को भी सरकार में स्थान मिला है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्रिपरिषद में प्रतिनिधित्व दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और मंत्री अग्निमित्रा पॉल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। राजनीतिक जानकार इसे आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed