चाकुलिया का 50 करोड़ का बायोडायवर्सिटी पार्क 28 नवंबर से खुलेगा, सीएम करेंगे उद्घाटन

Advertisements

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से 200 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलने की तैयारी है। झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से ऑनलाइन इसका उद्घाटन करेंगे। विधायक समीर मोहंती से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पार्क का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद स्वयं चाकुलिया पहुंचकर भी इसका उद्घाटन करने की इच्छा जताई है। हालांकि, उनके दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रविवार को वन विभाग के एडिशनल पीसीसीएफ (डेवलपमेंट) डी. वेंकटस्वरलू ने पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विकसित सुविधाओं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी से कहा कि पार्क को इस तरह विकसित किया जाए, ताकि सालभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहे। पर्यटकों, खासकर बच्चों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए करीब 10 एकड़ जमीन पर डियर रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसमें हिरणों और तीतरों को रखने की योजना है। प्रस्ताव स्वीकृति के लिए वन विभाग के केंद्रीय सचिव को भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सुभाष चौक से पार्क तक जाने वाली जर्जर सड़क की समस्या भी सामने आई। बेहतर सड़क संपर्क के साथ पार्क में हर मौसम के अनुसार फूलों और सजावटी पौधों को बदलते रहने का निर्देश दिया गया। परिसर में कॉटेज का निर्माण भी कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पार्क के संचालन और रखरखाव के लिए स्थानीय लोगों की जरूरत होगी, जिससे आसपास रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां कल्पवृक्ष वन, सफेद एवं लाल चंदन वन, शीशम वन, गुलाब बाग, कैक्टस गार्डन, फूलों का बगीचा, भूलभुलैया, स्विमिंग पूल, शिव कुंड, चिल्ड्रन पार्क, योग स्थल, ओपन जिम और म्यूजिकल फाउंटेन जैसे आकर्षण विकसित किए गए हैं। वन विभाग का दावा है कि यह झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सबसे बड़े पार्कों में से एक होगा। पार्क पिछले दो वर्षों से बनकर तैयार है, लेकिन औपचारिक उद्घाटन नहीं होने के कारण आम लोगों के लिए बंद था। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसे बाहर से देखकर लौट रहे थे।

See also  अकवान तूफान का येलो अलर्ट, तेज हवा और बारिश से धान की फसल पर संकट

 

About The Author

You may have missed