अकवान तूफान का येलो अलर्ट, तेज हवा और बारिश से धान की फसल पर संकट

Advertisements

हजारीबाग : संभावित अकवान तूफान को लेकर मौसम विभाग ने झारखंड में 20 और 21 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर हजारीबाग जिले में भी दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज हवाएं चलने, वज्रपात होने और मूसलाधार बारिश की आशंका है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ बिजली विभाग और रेलवे को भी सतर्क किया गया है। तेज हवा और बारिश से पेड़ गिरने तथा बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। वहीं, 23 नवंबर से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने और ठंड बढ़ने के संकेत हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार और कटी हुई धान की फसल को तेज हवा और बारिश से नुकसान पहुंचने का खतरा है। कृषि विभाग के अनुसार, तेज हवा से पकी धान की फसल खेतों में गिर सकती है और बालियों से दाने झड़ सकते हैं। खेत या खलिहान में रखी कटी फसल बारिश में भीगने से दाने काले पड़ सकते हैं और उनका अंकुरण प्रभावित हो सकता है। अत्यधिक नमी और जलजमाव के कारण सरसों, चना, मटर और गेहूं की बुआई में भी देरी होने की आशंका है। लगातार नमी और ठंड बढ़ने से हरी सब्जियों तथा दलहनी फसलों में फफूंद जनित रोग और कीट लगने का खतरा भी बढ़ सकता है। किसानों को कटी हुई फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

About The Author

You may have missed