होटल के बाहर बाइक सवार अपराधियों ने दागीं छह गोलियां, राहुल दुबे गैंग की पर्ची फेंककर हुए फरार

Advertisements

चौपारण : प्रखंड के सरदारपुर स्थित होटल एके इंटरनेशनल के बाहर 19 नवंबर की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। पूरी वारदात होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों अपराधी रात करीब 8:51 बजे बाइक से होटल के सामने पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वहां राहुल दुबे गैंग के नाम की पर्ची फेंकी और इसके बाद छह गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना के बाद होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत है। गोलीबारी के समय कर्मचारियों को पहले लगा कि बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन बाहर निकलने पर जमीन पर खोखे और होटल के शीशे पर गोलियों के निशान मिले।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के तार कटकमसांडी थाना क्षेत्र में मिली एक दुर्घटनाग्रस्त लावारिस बाइक से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। घटना की रात ही वहां पुलिस को एक क्षतिग्रस्त बाइक मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि भागने के दौरान अपराधियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे उसे छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। घटना के करीब 15 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

About The Author

You may have missed