राज्यपाल कार्यालय में फोन कर बिजली बिल भरने के लिए मांगे रुपये, पुलिस ने पकड़ा

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी निवासी राजेश कुमार ने बिजली बिल का भुगतान करने के लिए राज्यपाल कार्यालय में फोन कर रुपये मांगे। कार्यालय की ओर से इसकी सूचना एसएसपी को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने राजेश कुमार से पूछताछ की और बाद में उसे छोड़ दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार का बिजली बिल करीब 10 हजार रुपये आया था। बिल की अधिक राशि होने के कारण वह परेशान था। इसी वजह से उसने राज्यपाल कार्यालय में फोन कर बिल भरने के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। पुलिस का कहना है कि राजेश की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पूछताछ में फोन करने के पीछे बिजली बिल से जुड़ी परेशानी सामने आई और किसी अन्य मंशा की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

About The Author

See also  पुराने विवाद में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

You may have missed