पुराने विवाद में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी स्थित श्मशान भूमि के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक की पत्थर और बोतल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी नीरज ठाकुर के रूप में हुई है। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक अचार फैक्ट्री में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुराना विवाद सामने आया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे करण नामक युवक ने निखिल को फोन कर जंगल में बुलाया था। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद दो अन्य युवकों को भी बुलाया गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और नाले में धकेलने के बाद पत्थर और बोतल से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद करण ने बदला लेने की योजना बनाई थी। छठ पूजा के दौरान निखिल अपने रिश्तेदार के यहां मांझी टोला चला गया था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दो आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी करण फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुराना आपसी विवाद सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

You may have missed