जेईई एडवांस्ड में शहर के पत्रकार नानक सिंह के पुत्र ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणाम में शहर के होनहार छात्र नवल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आईआईटी में प्रवेश का अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है. नवल ने अखिल भारतीय स्तर पर 14023 रैंक प्राप्त कर शहर और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है. नवल सिंह, खालसा मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप रिखराज एवं वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के पुत्र हैं. उनकी इस सफलता से शिक्षा जगत के साथ-साथ पूरे लौहनगरी में खुशी का माहौल है. परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. नवल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है. बताया कि उनका लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाना है. उनका मानना है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. नवल शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने टेल्को स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल (एलएफएस) से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. दसवीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जबकि बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा जेईई मेन परीक्षा में भी उन्होंने 98.73 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. शिक्षकों का कहना है कि नवल पढ़ाई के प्रति बेहद समर्पित और अनुशासित छात्र रहे हैं. कठिन विषयों को समझने की उनकी क्षमता और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह सफलता दिलाई है. नवल की इस उपलब्धि से जमशेदपुर के शिक्षा जगत में गर्व का माहौल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed