प्रिंस खान गिरोह के सहयोगी की गिरफ्तारी, धमकी पत्र और रंगदारी कनेक्शन का खुलासा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने रंगदारी और धमकी से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए प्रिंस खान गिरोह के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो द्वारा 2 जून 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 मार्च 2026 को बीएमडब्ल्यू प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह ने औद्योगिक ओपी बालीडीह में आवेदन देकर प्रिंस खान पर फैक्ट्री लगाने के एवज में रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शिकायत के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 56/26 दिनांक 12 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले के अनुसंधान और उद्भेदन के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बोकारो के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया।

मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के इंटरनेशनल नंबर के माध्यम से सीधे संपर्क में था। उसने प्रिंस खान के निर्देश पर अपने हस्तलेखन में धमकी भरा पत्र लिखकर छोड़ा था, जिसका वीडियो बनाकर फेसबुक अकाउंट के जरिए प्रिंस खान को भेजा गया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंस खान द्वारा राकेश सिंह को स्टेट बैंक के दो खातों में क्रमशः एक लाख रुपये और पचास हजार रुपये, कुल एक लाख पचास हजार रुपये उपलब्ध कराए गए थे। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार ने यह भी बताया कि वह बोकारो में प्रिंस खान गिरोह का प्रमुख सहयोगी था और गिरोह के विस्तार तथा प्रभाव बढ़ाने के लिए कार्य करता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

See also  झारखंड के दो आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, CRPF और CISF में मिली अहम तैनाती

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार, उम्र 37 वर्ष, सेक्टर-2सी, क्वार्टर संख्या L-190, थाना सेक्टर-4, जिला बोकारो का निवासी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त रेडमी कंपनी का रेडमी-8 मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed