सुबह-सुबह झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार सुबह राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज हवा और झमाझम बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू होने के बाद मौसम सुहावना हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हुई बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 25 मिमी बारिश बोकारो में और 15 मिमी बारिश रांची में रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और मेदिनीनगर का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं जमशेदपुर और चाईबासा के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को लू और उमस से राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव के बाद राज्यभर में लोगों ने राहत की सांस ली है.

About The Author

See also  26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed