जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 475 रुपये में होगी HLA-B27 जांच

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची :जोड़ों में दर्द, शरीर में लगातार जकड़न और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों के लिए राहत की खबर है। रिम्स के लैब मेडिसिन विभाग में अब HLA-B27 जांच की सुविधा शुरू हो गई है। अत्याधुनिक RT-PCR मशीन से होने वाली इस जांच के लिए मरीजों को सिर्फ 475 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि निजी लैब में यही जांच कराने पर 4,000 से 4,500 रुपये तक लगते हैं।यह सुविधा रिम्स में पिछले तीन महीनों से उपलब्ध है। मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच अस्पताल की लैब में ही की जाती है और रिपोर्ट करीब डेढ़ घंटे में तैयार हो जाती है। बिहार और झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फिलहाल यह सुविधा केवल रिम्स में उपलब्ध है।HLA-B27 जांच ऑटोइम्यून बीमारियों, रीढ़ और जोड़ों में सूजन, लंबे समय से चल रहे दर्द और आंखों में सूजन जैसी समस्याओं के कारणों का पता लगाने में मदद करती है। समय पर जांच होने से मरीजों का इलाज जल्द शुरू किया जा सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

You may have missed