रेलवे दक्षिण भारत के लिए चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीखें
Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण भारत के अलग-अलग मार्गों पर 3 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। संतरागाछी से सत्य साईं प्रशांति निलयम के बीच 17 से 24 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं, तांब्रम-संतरागाछी के बीच 17 से 25 नवंबर तक और पटना-एर्नाकुलम के बीच 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
Advertisements

Advertisements

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन टाटानगर से बिहार के बक्सर, कटिहार और छपरा मार्गों पर भी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का आदेश दिया गया है।


