कोयला खनन को मंजूरी, 5.67 लाख पेड़ों की कटाई से बढ़ सकता है मानव-हाथी संघर्ष

Advertisements

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में ओपनकास्ट कोयला खनन परियोजना के लिए 928.03 हेक्टेयर वन भूमि के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के तहत 5.67 लाख पेड़ काटे जाएंगे, जिनमें 2.43 लाख साल के पेड़ शामिल हैं। वन क्षेत्र में खनन और पेड़ों की कटाई से मानव-हाथी संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। झारखंड में जंगलों की कटाई, खनन और कृषि क्षेत्र के विस्तार को मानव-हाथी संघर्ष के प्रमुख कारणों में शामिल किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्टडी में वर्ष 2000 से 2023 के बीच राज्य के 22 जंगल वाले क्षेत्रों में मानव-हाथी संघर्ष की 1,740 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें 1,340 लोगों की मौत हुई और 400 लोग घायल हुए। वहीं, साल 2026 की शुरुआत में भी ऐसी घटनाओं में 20 लोगों की जान गई। कोयला परियोजना के लिए प्रस्तावित वन भूमि संरक्षित क्षेत्र में नहीं आती, लेकिन यहां हाथियों, लकड़बग्घों, सियार, बंगाल लोमड़ियों और रॉक अजगरों के पाए जाने की सूचना है।

वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत वन सलाहकार समिति (FAC) ने मंजूरी के साथ खनन शुरू होने से पहले विशेष वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है। इस योजना को झारखंड के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन से मंजूरी लेनी होगी। इसमें गांव स्तर के सुझावों के साथ वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की दीर्घकालिक स्टडी और निगरानी की व्यवस्था भी शामिल करनी होगी। योजना तैयार करने और लागू करने का पूरा खर्च परियोजना प्रस्तावक को उठाना होगा।

About The Author

You may have missed