छठ घाट से लौट रही महिला बेहोश, ट्रस्ट के सदस्यों ने पहुंचाया सहायता शिविर

Advertisements

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से आजादनगर थाना शांति समिति ने जीसस भवन पंप हाउस गेट के पास सहायता शिविर लगाया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक उपचार, एंबुलेंस और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान घाट से लौट रही एक महिला के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद चक्कर आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें सुरक्षित शिविर तक पहुंचाया और जरूरी सहायता उपलब्ध कराई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस सेवा कार्य में ट्रस्ट अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी, मुख्तार आलम, सैयद मंजर अमीन, सरदार गुरुचरण सिंह, नौशाद आलम, फिरोज आलम, शाहिद परवेज, डॉ. ताहिर हुसैन, मेनू खान, मोहम्मद चांद, आफताब आलम, मासूम खान, खुर्शीद अहमद खान, वार्ड मेंबर के प्रतिनिधि बबलू भाई, जमील अख्तर, जानकी देवी, अभिनव कुमार सिन्हा, प्रभाती और सेराजुल हक सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया। आजादनगर थाना प्रभारी राजन कुमार और पूरे थाना परिवार का भी सहयोग रहा। इस आयोजन के माध्यम से ट्रस्ट, शांति समिति और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।

About The Author

See also  भालूबासा-काशीडीह सड़क का नाम स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के नाम पर रखा गया

You may have missed