शाहरुख खान होंगे ‘कॉफी विद करण 9’ के आखिरी मेहमान, करण के बच्चे भी करेंगे डेब्यू?

Advertisements

BOLLYWOOD:करण जौहर के लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 का आखिरी एपिसोड खास होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान इस सीजन के अंतिम एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। उनके साथ करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश भी पहली बार स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं। यह उनका डिजिटल डेब्यू होगा। शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस एपिसोड का हिस्सा बन सकती हैं और अपनी फिल्म ‘किंग’ का प्रमोशन कर सकती हैं। यह पहला मौका होगा जब सुहाना किसी टॉक शो में दिखाई देंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। हालांकि, शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ के काम में व्यस्त होने के कारण पूरे एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। करण जौहर ने साल 2004 में इस शो की शुरुआत की थी और पहले एपिसोड में शाहरुख खान और काजोल मेहमान बने थे। अब साल 2026 में शो बंद होने की खबरों के बीच शाहरुख को इसका आखिरी मेहमान बताया जा रहा है।

सीजन के अन्य एपिसोड में सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान, आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और ट्विंकल खन्ना अपनी मां डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आएंगी। शो के अब तक 5 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। इसकी शुरुआत सलमान खान के साथ हुई थी। इसके अलावा करिश्मा कपूर, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी शो में आ चुके हैं। आने वाले एपिसोड में अनन्या पांडे, अनन्या बिरला और शनाया कपूर दिखाई देंगी।

About The Author

You may have missed