साई पल्लवी ने CBI अफसर के रोल के लिए कटवाए बाल, मां ने वीडियो कॉल पर काट दिया फोन

Advertisements

bollywood:साई पल्लवी अब फिल्म ‘ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। ‘रामायण’ में माता सीता का किरदार निभाने के बाद वह इस फिल्म में CBI ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। उनका किरदार अवैध लाल चंदन की तस्करी के मामले की जांच करेगा। इस भूमिका के लिए साई ने अपने लंबे बाल कटवाकर छोटे करवा लिए। उन्होंने ‘बिहाइंडवुड्स टीवी’ को दिए इंटरव्यू में इस बदलाव और अपने माता-पिता की प्रतिक्रिया के बारे में बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

साई पल्लवी ने बताया कि कहानी सुनने और किरदार को समझने के बाद उन्होंने अपने लुक में बदलाव करने का फैसला किया। उन्होंने वीडियो कॉल पर अपनी मां को नया हेयरस्टाइल दिखाया तो वह हैरान रह गईं और सवाल पूछने के बाद फोन काट दिया। इसके बाद पिता ने फोन कर पूछा कि क्या उन्होंने विग पहनी है। साई ने उन्हें बताया कि उन्होंने किरदार के लिए सचमुच बाल कटवाए हैं। उनके माता-पिता को नए लुक के साथ सहज होने में काफी समय लगा। साई ने कहा कि उन्हें निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और स्क्रिप्ट पर भरोसा था। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपना नया लुक लीक होने से बचाने के लिए बालों को स्कार्फ से ढककर रखा था।

निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने साई के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इस किरदार के लिए यह लुक बिल्कुल सही था। साई इससे पहले उनके साथ फिल्म ‘अमरन’ में काम कर चुकी हैं। ‘ओएम: चैप्टर 1’ में धनुष एक लकड़हारे की भूमिका में हैं, जबकि ममूटी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में श्रीलीला, संजय स्वरूप और नसीरुद्दीन शाह भी शामिल हैं। यह नसीरुद्दीन शाह की तमिल सिनेमा में पहली फिल्म है।

About The Author

You may have missed