माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड समेत 18 नक्सलियों ने डाले हथियार

Advertisements

रांची : झारखंड में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के 18 सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के सदस्य और उनका बॉडीगार्ड भी शामिल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सली पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे और मिसिर बेसरा के नेतृत्व वाले दस्ते से जुड़े हुए थे। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से इस इलाके में माओवादी गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही हैं, जिसके बाद कई कैडर मुख्यधारा में लौटने के लिए आगे आए हैं।अधिकारियों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी। पुलिस का कहना है कि लगातार अभियान और पुनर्वास योजना के कारण माओवादी संगठन पर दबाव बढ़ा है।

About The Author

See also  जेएनएसी की करोड़ों की स्वीपिंग मशीनों पर सवाल, एक गायब और दूसरी बेकार

You may have missed