गोल्ड लोन के सोने की नीलामी फिलहाल टली, झारखंड हाईकोर्ट ने बैंक से 3 सप्ताह में मांगा जवाब

Advertisements

रांची : गोल्ड लोन खाते में जमा सोना, आभूषण और सिक्कों की नीलामी को लेकर सुनीता चौधरी ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. मामले की सुनवाई के दौरान बैंक ऑफ इंडिया ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के अनुरोध पर 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर तीन बजे प्रस्तावित नीलामी स्थगित कर दी गई है. बैंक ने इसी दिन सुनीता चौधरी को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी थी. नीलामी की अगली तारीख बाद में बताने की बात कही गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर 2026 को न्यायमूर्ति राजेश शंकर की अदालत में हुई. यह रिट याचिका संख्या W\.P.(C) 8669/2026 से संबंधित है. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता कुशल कुमार ने बताया कि जिला अदालतों में वार्षिक अवकाश होने के कारण तत्काल राहत के लिए हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा. उन्होंने 13 अक्टूबर 2026 को जारी बैंक के बिक्री नोटिस का हवाला देते हुए नीलामी प्रक्रिया पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. याचिका में बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है.

सुनवाई के दौरान बैंक की ओर से अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार दुबे उपस्थित हुए और नोटिस की तामील स्वीकार की. उन्होंने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. मामले को 25 नवंबर 2026 को ‘फॉर एडमिशन’ के लिए सूचीबद्ध किया गया है. अदालत ने याचिका की पोषणीयता का प्रश्न भी फिलहाल खुला रखा है. अभी नीलामी पर अदालत की ओर से स्थायी रोक नहीं लगाई गई है. फिलहाल बैंक ने याचिकाकर्ता के अनुरोध पर प्रस्तावित नीलामी स्थगित की है.

About The Author

You may have missed