पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी को दी श्रद्धांजलि
Advertisements

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में उनकी पुत्री ओणम प्रियदर्शी और दामाद आकाशदीप श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
Advertisements

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. अनुराधा वर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी के साथ बिताए अनुभव साझा किए। उनके निधन से महाविद्यालय परिसर में शोक का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


