JPSC घोटाले में सनसनी, सिर्फ 19 गोले भरे फिर भी मिले 88 अंक और चयन पर उठे सवाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची :जेपीएससी की दूसरी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सीबीआई जांच में सामने आया कि ओएमआर शीट में सिर्फ 19 गोले भरने वाले कुंदन कुमार सिंह को 88 अंक मिले और उनका चयन भी हो गया। कुंदन कुमार सिंह तत्कालीन जेपीएससी सदस्य गोपाल सिंह के बेटे बताए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया में ओएमआर शीट से लेकर चयन संख्या तक कई अनियमितताओं की बात सामने आई है। 172 पदों के लिए हुई जेपीएससी-2 परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा के लिए तय नियम के अनुसार 1,720 अभ्यर्थी सफल होने चाहिए थे, लेकिन 16,314 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया गया। मुख्य परीक्षा में भी निर्धारित संख्या से अधिक अभ्यर्थियों को सफल घोषित किए जाने की बात सामने आई है।जांच में यह भी सामने आया कि कुछ अभ्यर्थियों को ओएमआर में भरे गए उत्तरों से अधिक अंक दिए गए। मामले की जांच जारी है और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

About The Author

See also  पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का हंगामा, बिहार बंद के ऐलान से बढ़ा आंदोलन

You may have missed