इंडियन आइडल 16 जीतते ही ज्योतिर्मयी का बड़ा सपना, आलिया भट्ट के लिए प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हैं

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई :इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता बनने के बाद ज्योतिर्मयी नायक ने अपने भविष्य के सपनों को लेकर खुलासा किया है। ओडिशा की रहने वाली इस गायिका ने कहा कि वह आगे बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हैं और खास तौर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए अपनी आवाज देना उनका सपना है।ज्योतिर्मयी ने इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अपनी यात्रा को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि इस जीत से खुशी तो मिली है, लेकिन अब उनके सामने संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने शो के दौरान अपनी गायकी से जजों और दर्शकों का दिल जीता और फिनाले में शानदार प्रदर्शन के बाद खिताब हासिल किया।ज्योतिर्मयी नायक ने बताया कि संगीत उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है। इंडियन आइडल में आने से पहले भी वह संगीत के जरिए लोगों की मदद करती रही हैं। अब वह अपने प्लेबैक सिंगिंग के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ISL पर आर्थिक संकट का असर, खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती की तैयारी से बढ़ी चिंता

You may have missed