TMC नेता पर हमला, पुलिस के सामने अंडे-गोबर फेंके; समर्थकों में मचा हंगामा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कैनिंग में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता गोपाल कुंडू पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उन पर अंडे फेंके और गोबर भी डाला। भीड़ ने उनके हेलमेट को हटाकर मारपीट भी की, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई।घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग इलाके की बताई जा रही है। गोपाल कुंडू दिघीरपार ग्राम पंचायत की पूर्व TMC प्रधान के पति हैं और इलाके में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने उनके घर को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। पुलिस उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भीड़ ने अंडे फेंकने के साथ घूंसे और लात से भी हमला किया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गोपाल कुंडू पर 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर आरोप लगाए गए थे। विरोधियों का दावा है कि वह उस समय हुई घटनाओं में शामिल रहे थे। हालांकि, इन आरोपों पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  खनिज कानून के खिलाफ JMM की बड़ी तैयारी, 20 अगस्त को केंद्रीय समिति की अहम बैठक

You may have missed