परिसीमन बिल पर JMM का रुख होगा तय, हेमंत सोरेन ने बुलाई सभी सांसदों की बैठक

Advertisements

रांची : परिसीमन विधेयक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थन करेगा या विरोध, इसका फैसला करने के लिए मुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सांसद शामिल होंगे। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बैठक में विधेयक के संभावित प्रावधानों के साथ इसके राजनीतिक और संवैधानिक प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। विचार-विमर्श के बाद ही पार्टी अपना रुख स्पष्ट करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इससे पहले हेमंत सोरेन ने कहा था कि संसद में विधेयक पेश होने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने दिल्ली में चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर नजर होने की बात कही, लेकिन फिलहाल समर्थन या विरोध को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया। शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह संघर्ष करके अलग झारखंड राज्य हासिल किया गया, उसी तरह अपने अधिकारों के लिए भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए संसाधन जुटाने में बाधाएं और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है तथा राजस्व के स्रोतों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ में आयोजित कार्यक्रम में शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लगभग 111 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी हुआ। कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, विधायक ममता देवी सहित आयुक्त विजय कुमार गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा, उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत मौजूद थे।

About The Author

You may have missed