अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी संपन्न, उमड़ी लाखों लोगों की भीड़

Advertisements

पटना : मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव नदावां में संपन्न हुई। इस शाही शादी को लेकर बिहार में काफी चर्चा रही। दूल्हा ऋषिकेश पटना के बिहटा के रहने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका से पढ़ाई की है और वहीं नौकरी करते हैं। शादी से पहले समारोह में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके विजेता को इनाम में थार गाड़ी देने की घोषणा की गई थी। शादी के लिए विशाल पंडाल, आकर्षक सजावट और मेहमानों के भोजन की भव्य व्यवस्था की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समारोह में करीब 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई थी। अनंत सिंह ने भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को भी निमंत्रण दिया था। शादी में कई राजनेताओं और विशिष्ट मेहमानों के पहुंचने की चर्चा रही। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का शादी से पहले डांस करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों से शिवांगी और ऋषिकेश ने विवाह की रस्में पूरी कीं।

About The Author

See also  बिहार के 29 स्टेट हाईवे और 3 बड़े पुलों पर तय हुई टोल दरें, निजी गाड़ियों को मिलेगी छूट

You may have missed