नवजात को बिकने से पहले पकड़ा गया, 2.6 लाख के सौदे में अस्पताल मालिक और 3 गिरफ्तार

0
Advertisements

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (उत्तर प्रदेश) : बिसरख इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 दिन की एक नवजात बच्ची को बेचने के मकसद से सौदा होने वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। आरोप है कि एक निजी अस्पताल की मालकिन, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति 2.60 लाख रुपये में बच्ची का लेन‑देन कर रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पहले से सूचना मिलने पर जाल बिछाया और आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। बच्ची को सुरक्षित छोड़ा गया और सभी तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में एक नर्स अभी फरार बताई जा रही है और उसकी तलाश जारी है। जांच में यह पता चला है कि सौदा वॉट्सऐप के जरिए तय किया गया था।

About The Author

See also  ऑपरेशन साइबर शील्ड में 11 गिरफ्तार, 2.85 लाख रुपये नकद और 19 मोबाइल बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed