जमीन विवाद में मां-बेटी की हत्या, शव जलाकर गुफा में दफनाए; 6 गिरफ्तार

Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के बड़ा तोरला गांव में जमीन विवाद को लेकर मां और बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला का सौतेला बेटा त्रिभुवन बिरुआ भी शामिल है। बताया गया है कि खेत की मेड़ हटाने को लेकर कुनी कुई और पड़ोस में रहने वाले उनके बेटे के बीच पहले भी विवाद हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना 13 अक्टूबर की है। पुलिस के अनुसार, त्रिभुवन बिरुआ समेत 13 अन्य लोगों ने मिलकर कुनी कुई और उनकी 27 साल की बेटी नामसी बिरुआ की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को जलाया और बचे हुए अवशेष जंगल की एक गुफा में दफना दिए। पुलिस ने 27 अक्टूबर को मां-बेटी के शव बरामद किए थे। चाईबासा के एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि इस मामले में त्रिभुवन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, त्रिभुवन बिरुआ, पुरुषोत्तम बिरुआ का बेटा है। पुरुषोत्तम बिरुआ, कुनी कुई के पहले पति थे। खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद को इस हत्याकांड की वजह बताया जा रहा है।

About The Author

See also  राज्य स्थापना दिवस समारोह में 43 झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित

You may have missed