ट्रेन 4 घंटे लेट, JHTET अभ्यर्थियों ने आसनसोल स्टेशन पर किया हंगामा

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET) में शामिल होने जा रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने ट्रेन के चार घंटे से अधिक विलंब होने पर आसनसोल स्टेशन पर हंगामा किया। छपरा-थावे एक्सप्रेस के लेट होने के कारण अभ्यर्थी समय पर जमशेदपुर पहुंचकर परीक्षा केंद्र नहीं जा सके। ट्रेन की देरी से नाराज कुछ अभ्यर्थी इंजन के आगे खड़े हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:00 बजे से निर्धारित थी और अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना था। ऐसे में ट्रेन के आसनसोल में ही विलंब होने से दर्जनों अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने पर संकट खड़ा हो गया।

हालांकि, टाटानगर के रेल अधिकारियों ने आसनसोल स्टेशन पर अभ्यर्थियों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी से इनकार किया है। वहीं, अधिकारियों ने ट्रेन के विलंब से चलने की पुष्टि की है।

About The Author

See also  छिनतई और वाहन चोरी के संदेह में 2 युवक हिरासत में, कदमा थाना का घेराव कर धरने पर बैठे ग्रामीण

You may have missed