5 वर्षीय बच्चे को कोलकाता ले जाने के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

Advertisements

जमशेदपुर : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 05 (पाँच) वर्षीय बालक सात्विक मांझी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के उद्देश्य से पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर (Green Corridor) तैयार किया। यह बच्चा दिनांक 18.10.2026 को पश्चिम बंगाल के फुलिया में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे के बाद वह कोमा की स्थिति में था और टीएमएच (T.M.H.) में उसका इलाज चल रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में ट्रैफिक थाना बिष्टुपुर, साकची एवं मानगो की पुलिस को सामूहिक रूप से इस अभियान में शामिल किया गया। बेहतर इलाज के लिए बच्चे को कोलकाता पहुंचाने हेतु ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एम्बुलेंस टीएमएच (T.M.H.) से बालिगुमा और डिमना चौक तक तेज गति से पहुंची। इसके बाद 11:50 पूर्वाह्न में रवाना हुई एम्बुलेंस को 12:05 अपराह्न में डिमना चौक से आगे NH-33 के रास्ते कोलकाता की ओर रवाना किया गया।

 

About The Author

See also  अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश, पुलिस सभा में सुनीं जवानों की समस्याएं

You may have missed