गोला के शिक्षक धनंजय कुमार महतो को मिला मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय साहित्य सृजन सम्मान-2026

Advertisements

गोला (रामगढ़) : गोला प्रखंड के कोराम्बे गांव निवासी साहित्यकार एवं हिंदी विषय के सहायक शिक्षक धनंजय कुमार महतो को मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय साहित्य सृजन सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है. किसान परिवार से निकलकर साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों और ग्रामीणों में खुशी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धनंजय कुमार महतो जुलाई 2019 से गोला प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय डीमरा में हिंदी विषय के सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. इसके साथ ही वे हिंदी विषय में पीएचडी का शोध कार्य भी कर रहे हैं. साहित्य की विभिन्न विधाओं में सक्रिय धनंजय कविता, कहानी, लघुकथा, आलेख और यात्रा-वृत्तांत के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं को अपनी रचनाओं में प्रस्तुत करते हैं. उनकी अब तक दो पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें उपन्यास ‘लौटता हुआ गांव’ और काव्य संग्रह ‘शब्दों का सफर’ शामिल हैं.

धनंजय कुमार महतो ने बताया कि उन्होंने अपनी रचनाएं ऑनलाइन भेजी थीं. इसी प्रक्रिया के तहत उनका चयन मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय साहित्य सृजन सम्मान-2026 के लिए हुआ और उन्हें सम्मानित किया गया. उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों ने बधाई दी.

About The Author

See also  अकवान तूफान का येलो अलर्ट, तेज हवा और बारिश से धान की फसल पर संकट

You may have missed