चुंबा के पहलवान हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Advertisements

रामगढ़ : जिले के चुंबा गांव निवासी पहलवान हिमांशु कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है. हरियाणा के सोनीपत में अक्टूबर माह में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-17 ओपन वर्ग के 52 किलोग्राम फ्रीस्टाइल मुकाबले में हिमांशु ने हरियाणा के पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से चुंबा गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अब हिमांशु की नजर जूनियर रेसलिंग एशियन चैंपियनशिप के ट्रायल पर है. इसके अलावा वह खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी झारखंड का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले वह झारखंड खेलो में रजत पदक और झारखंड प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.

हिमांशु ग्रेट यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, चुंबा में 10वीं कक्षा के छात्र हैं. उन्होंने बताया कि स्कूल के शिक्षक बबलू सर से उन्हें कुश्ती की बारीकियां सीखने को मिलीं. फिलहाल वह कुजू स्थित द चैंपियंस डोजो में प्रशिक्षण ले रहे हैं. उनके पिता उमेश महतो कॉन्ट्रैक्टर हैं, जबकि मां गृहिणी हैं. हिमांशु की सफलता से परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह है.

About The Author

See also  लाफ एंड लर्न नर्सरी पर टाटा स्टील की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची टीम

You may have missed