लाफ एंड लर्न नर्सरी पर टाटा स्टील की कार्रवाई, बुलडोजर लेकर पहुंची टीम

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के लैंड विभाग ने कदमा स्थित लाफ एंड लर्न नर्सरी के खिलाफ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को कंपनी की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान लैंड विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील की ओर से नर्सरी प्रबंधन को पहले ही अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके लिए समय-सीमा भी निर्धारित की गई थी। तय समय बीतने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कंपनी ने स्वयं कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहा। लैंड विभाग के अधिकारी पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। अभियान पूरा होने के बाद ही हटाए गए अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

See also  बीएड प्राध्यापक नियुक्ति में फर्जी अंकों से चयन का आरोप, 55% से कम अंक वालों पर सवाल

You may have missed