मैथ्सवर्स-2026 में पिट्स मॉडर्न स्कूल को ओवरऑल तीसरा स्थान, स्वच्छता पुरस्कार भी मिला

Advertisements

गोमिया : लखनऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित महोत्सव ‘मैथ्सवर्स (मैथेलेटिक्स)-2026’ में पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के 51 और सात अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों समेत कुल 58 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। स्कूल को विशेष श्रेणी में स्वच्छता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। शुक्रवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कनिष्ठ वर्ग की शेप क्राफ्ट प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं की दिव्यांका सिंह और कक्षा छठी के आरग्य प्रकाश ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दोनों ने मिस्ट्री मैट्रिक्स और ग्रिड गैलेक्सी में भी भाग लिया। इन्फिनेक्सिया में कक्षा आठवीं के ऋत्विक सिंह ने हिस्सा लिया, जबकि ब्रेन ब्लिट्ज और रेडिकल रश में अंशुमान सिन्हा और ऋत्विक सिंह शामिल हुए। वरिष्ठ वर्ग की थिंक बियॉन्ड इन्फिनिटी (पोस्टर निर्माण) प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के प्रत्युष झा और प्रद्युम्न सिन्हा ने तृतीय पुरस्कार जीता। दोनों ने पाई-कासो परियोजना में भी भाग लिया। सिग्मा स्टोरीज और यूक्लिड्स इको प्रतियोगिताओं में कक्षा 12वीं की आरोही छाबड़ा और रौनक राज ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विप्रस उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने कहा कि गोमिया जैसे छोटे क्षेत्र के बच्चों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाना गौरव की बात है। आईपीएल (ओरिका) गोमिया के एमसीएम अभिषेक विश्वास ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना की। इस सफलता में मार्गदर्शक शिक्षक एसके गुप्ता और श्याम नंदिनी का विशेष योगदान रहा।

About The Author

You may have missed