31 अक्टूबर को टाटानगर से जुड़ी तीन ट्रेनों के समय में बदलाव, एक ट्रेन आद्रा तक चलेगी

जमशेदपुर : आद्रा रेल मंडल में विकास और संरक्षा संबंधी कार्यों के लिए 31 अक्तूबर को रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण टाटानगर से जुड़ी तीन प्रमुख ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस को रास्ते में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा, जिससे यह ट्रेन टाटानगर देरी से पहुंचेगी.


वहीं, टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056-68060) का परिचालन केवल आद्रा तक होगा. आद्रा से आसनसोल के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. इसके अलावा हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) हटिया स्टेशन से अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना होगी. इन बदलावों से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी 139 या एनटीईएस ऐप के माध्यम से प्राप्त कर लें.


