किसान की बेटी ने JAC 10वीं में मचाई धूम, जिला टॉपर बनकर डॉक्टर बनने का सपना… 480 अंक पाकर रचा इतिहास

0
Advertisements

रामगढ़ : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा जारी 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड की छात्रा मिल्पा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 480 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाली मिल्पा ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

रिजल्ट जारी होते ही उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। उनके पिता ब्रजेश महतो खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी।

मिल्पा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं और जरूरतमंद लोगों का इलाज करना उनका सपना है। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई .

About The Author

See also  बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला से चेन छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

Thanks for your Feedback!

You may have missed