कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की पुस्तक ‘कला दर्शनम्’ का विमोचन

Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के महिला कॉलेज के बीएड विभाग के शिक्षक सितेंद्र रंजन सिंह और धनंजय कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘कला दर्शनम्’ का शुक्रवार को विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति डॉ. एंजिला गुप्ता और महिला कॉलेज के बीएड भवन में कुलसचिव डॉ. अमर कुमार सिंह ने पुस्तक का अनावरण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

लेखकों के अनुसार, झारखंड के किसी विश्वविद्यालय में इस विषय पर लिखी गई यह अपनी तरह की पहली पुस्तक है। इसमें बीएड पाठ्यक्रम के सेमेस्टर-2 के ईपीसी विषय को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विद्यार्थियों को विषय की वैचारिक समझ विकसित करने के साथ विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व विकास और कौशल संवर्धन में मदद करेगी।

विमोचन समारोह में अतिथियों ने पुस्तक की विषयवस्तु और शैक्षणिक उपयोगिता की सराहना की तथा विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीएसए डॉ. दारा सिंह गुप्ता, महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना प्रेमा वंदना खालखो, कई विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बीएड की छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author

See also  छठ मनाने गांव गया था परिवार, पीछे से घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए 12 लाख के जेवर

You may have missed