सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को राष्ट्रीय रैंकिंग में नौवां स्थान

Advertisements

जमशेदपुर : एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. गर्ल्स डे स्कूल श्रेणी में स्कूल को देशभर में नौवां स्थान मिला है. वहीं, झारखंड और जमशेदपुर में स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया है. इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, छात्राओं और पूर्ववर्ती छात्राओं में खुशी का माहौल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रभात खबर से बातचीत में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर स्टेफी ने कहा कि इस सफलता में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अहम भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के विकास को भी प्राथमिकता दी जाती है.

प्रिंसिपल ने कहा कि यह उपलब्धि एपोस्टोलिक कार्मेल की संस्थापक वेनेरेबल मदर वेरोनिका की महिला शिक्षा और सशक्तीकरण की परिकल्पना को आगे बढ़ाती है. स्कूल प्रबंधन ने सफलता का श्रेय वर्तमान नेतृत्व, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्राओं, अभिभावकों, पूर्ववर्ती छात्राओं और संस्थान से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों को दिया. साथ ही, छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और मूल्य आधारित शिक्षा देकर आत्मविश्वासी व जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

About The Author

See also  रेलवे दक्षिण भारत के लिए चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीखें

You may have missed