दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद घाटों पर गंदगी, तत्काल सफाई की मांग
Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के घाटों पर जमा अवशेषों और कचरे को लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने शुक्रवार को विभिन्न घाटों का दौरा किया और बेली बोधनवाला घाट, कदमा के सती घाट तथा दोमुहानी समेत कई जगहों पर मूर्तियों के अवशेष और गंदगी जमा होने की बात कही।
Advertisements

Advertisements

देवेंद्र सिंह ने कहा कि घाटों पर जमा अवशेषों और कचरे को समय पर नहीं हटाया गया तो नदी में स्नान करने वाले लोगों के फंसने या डूबने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पालिका के अधिकारियों से नदी घाटों की तत्काल सफाई कराने की मांग की।


