चक्रवात अकवन का असर: 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

Advertisements

रांची : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवातीय तूफान ‘अकवन’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को रांची समेत राज्य के 6 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कोल्हान के तीनों जिलों के अलावा बोकारो और धनबाद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। गुरुवार शाम रांची में घने बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तूफान की दिशा में बदलाव हुआ है। अब यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे झारखंड में इसका प्रभाव बढ़ने की आशंका है। पूरे राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तक चक्रवात के नरसापुर और पुरी के बीच गोपालपुर के पूर्व के करीब उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है। उस दौरान हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को रांची, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

शनिवार को संताल परगना के सभी जिलों के साथ गिरिडीह और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में पकी फसलों को काटकर सुरक्षित स्थान पर रखने और बारिश का पानी जमा होने पर उसकी निकासी करने की सलाह दी है। बारिश के दौरान सब्जियों की फसलों की कटाई और छिड़काव नहीं करने तथा बाद में फसलों में होने वाली बीमारियों पर नजर रखने का सुझाव भी दिया गया है।

About The Author

You may have missed