तीन आपराधिक मामलों के प्राथमिकी अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया न्यायालय का इश्तहार

Advertisements

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में दर्ज तीन आपराधिक मामलों के प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस खान उर्फ हैदर अली उर्फ छोटे सरकार (34 वर्ष) के धनबाद स्थित आवास पर पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तहार का तामिला किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त प्रिंस खान, पिता नासिर खान, निवासी कमर मखदुमी रोड, बासेपुर, थाना बैंक मोड़, जिला धनबाद के घर पर स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी सअनि सोयनाथ सिंह मुंडा एवं सशस्त्र बल के साथ पहुंचे। इस दौरान पु.अ.नि. अक्षय कुमार एवं सूरज प्रसाद द्वारा न्यायालय के आदेशानुसार इश्तहार चिपकाया गया। इश्तहार का तामिला 26 अक्टूबर 2026 को किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध सीतारामडेरा थाना में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 135/2025 (दिनांक 10 अक्टूबर 2025), धारा 118(1), 118(2), 109 एवं 3(5) बीएनएस तथा 27 आर्म्स एक्ट; कांड संख्या 131/2025 (दिनांक 4 अक्टूबर 2025), धारा 308(4) बीएनएस और कांड संख्या 147/2025 (दिनांक 3 नवंबर 2025), धारा 25(1-B)a, 26 एवं 35 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

About The Author

See also  पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी को दी श्रद्धांजलि

You may have missed