सड़क सुरक्षा रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त के नेतृत्व में यह रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंची। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रैली के दौरान दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया गया। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन और थोड़ी सी सावधानी बरतकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। रैली के माध्यम से ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ का संदेश दिया गया।

About The Author

See also  श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर 22 से 24 नवंबर तक होंगे तीन दिवसीय आयोजन

You may have missed