राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जुटेंगे 1,200 खिलाड़ी

Advertisements

जमशेदपुर : मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 21 और 22 नवंबर को छठी राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के 16 जिलों से करीब 1,200 महिला और पुरुष एथलीट हिस्सा लेंगे। प्रेस वार्ता में संघ के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए 12 और महिलाओं के लिए सात आयु श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुरुष वर्ग में 12 आयु श्रेणियों के तहत 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, 3 किलोमीटर पैदल चाल, लंबी कूद, त्रिकूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक समेत नौ स्पर्धाएं होंगी। वहीं, महिला वर्ग में सात आयु श्रेणियों के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक सहित छह स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

About The Author

See also  छठ महापर्व पर खटीक समाज ने किया महाप्रसाद वितरण, अतिथियों को किया सम्मानित

You may have missed