नोवामुंडी बाजार में छापेमारी से हड़कंप, गुटखा-पान मसाला और एक्सपायरी सामान पर बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements

नोवामुंडी : पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी बाजार में प्रशासन ने तंबाकू उत्पादों और एक्सपायरी सामान के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। बीडीओ पप्पू रजक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों की जांच की गई, जिसमें गुटखा और खैनी जैसे प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी पाई गई, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे सामान तुरंत हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  जेपीएससी भर्ती में 15 लाख रुपये लेकर चयन कराने का खुलासा, इंटरव्यू में 80 अंक बढ़वाने का दावा

Thanks for your Feedback!

You may have missed