राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल पाने वाले शुभम पति का सम्मान, खरसावां में खुशी की लहर

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किए गए शुभम कुमार पति को उनके गृह क्षेत्र लौटने पर खरसावां में सम्मानित किया गया। उन्होंने M.Ed. (मास्टर ऑफ एजुकेशन) में सर्वोच्च स्थान हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शुभम को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने स्वयं स्वर्ण पदक प्रदान किया था। इस सम्मान के साथ वे अपने क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय स्तर पर समारोह आयोजित किया गया, जहां लोगों ने उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शुभम की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों से निकलकर भी छात्र बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, और शुभम इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

See also  ऑटिज्म जागरूकता पर खास पहल, बच्चों के बेहतर विकास पर दिया गया फोकस

Thanks for your Feedback!

You may have missed