आबिद हुसैन पर फायरिंग मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान कामीडीह निवासी असलमुद्दीन और साकची निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना के कारण, विवाद की वजह और इसमें शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात आबिद हुसैन अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और एक स्कूटी सवार युवक ने आबिद पर फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर करीब चार राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। इनमें दो राउंड हवाई फायरिंग की गई, जबकि दो गोलियां आबिद हुसैन को लगीं। गोली लगने के बाद वह गिर पड़ा। उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद कर जांच शुरू की है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में दशरथ शुक्ला पर इस घटना के लिए हथियार उपलब्ध कराने का आरोप सामने आया है, हालांकि पुलिस अभी इसकी स्वतंत्र और तकनीकी पुष्टि में जुटी है। घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि असलमुद्दीन और दशरथ शुक्ला की घटना में क्या भूमिका थी और इस वारदात में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से और कौन-कौन लोग शामिल थे।

See also  रणजी तैयारी तेज, तमिलनाडु से तीन दिवसीय अभ्यास मैच 3 से 5 अक्तूबर तक

 

About The Author

You may have missed