‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम गुलाटी बने अल्टीमेट रूलर, टावर का नाम बदलकर रखा ‘गौतम सिटी’

Advertisements

मनोरंजन : रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम गुलाटी ने हॉकी टास्क में रणनीति के दम पर अल्टीमेट रूलर का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने मनीष गोयल और ऋषभ जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए शो की सबसे ताकतवर पोजिशन हासिल की। फाइनल मुकाबले में तीनों दावेदारों को अपनी ओर से एक-एक कंटेस्टेंट चुनना था। गौतम ने इरीना रुडाकोवा, मनीष ने शहजाद पूनावाला और ऋषभ ने करण को मुकाबले के लिए चुना। टास्क के दौरान स्कोर और गोलपोस्ट में बदलाव के कारण मुकाबला रोमांचक बना रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आखिरी क्षणों में गौतम ने अपना अंतिम स्वैप इस्तेमाल करते हुए ऋषभ के साथ अपनी जगह बदल ली। उनके इस फैसले ने मुकाबले का रुख बदल दिया और वह अल्टीमेट रूलर बन गए। सत्ता संभालने के बाद गौतम ने टावर का नाम बदलकर ‘गौतम सिटी’ रख दिया। उनके इस ऐलान के बाद शो में कंटेस्टेंट्स के बीच नए समीकरण बनने की चर्चा है।

‘राइज एंड फॉल 2’ को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स रूलर्स और वर्कर्स के रूप में बंटकर सत्ता, रणनीति और पैसों के लिए मुकाबला करते हैं। इसके नए एपिसोड प्राइम वीडियो पर रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होते हैं।

About The Author

See also  टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 11वां संदिग्ध इंदौर से गिरफ्तार

You may have missed